अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया घर-घर जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत आज पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मंडल मुरलीमनोहर शक्तिकेंद्र व नरसिंह बाड़ी दुगालखोला में जनसंपर्क अभियान चलाया गया

जनसंपर्क अभियान

जिसमें 9 साल मोदी सरकार की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के बारे में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 9090902024 डायल नंबर पर मिस कॉल करा कर भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार को समर्थन की अपील की।

यह लोग रहें उपस्थित

आज के कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल,जिला मंत्री महेश बिष्ट,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महामंत्री अर्जुन बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष चंदन रावत,नगर मंत्री दिशांत पवार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।