अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक का किया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस का चालान अभियान

थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें करीब 20 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम शहरफाटक में एक मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर का मौके पर नगद ₹5000 का चालान किया गया।

लोगों को दी यह हिदायत

सत्यापन अभियान के दौरान लमगड़ा पुलिस द्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी। आभियान जारी है।