अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, सात ग्रामीण सड़कें बंद, यातायात ठप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी है। कुछ दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बारिश से बढ़ रही परेशानियां

वहीं लगातार हो रही बारिश से मलबा और बोल्डर आने से सात ग्रामीण सड़कों में यातायात बाधित है। हालांकि शनिवार को तड़के बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। वहीं शनिवार देर रात से फिर लगातार बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है।