अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने प्रेसवार्ता की।
कहीं यह बात
जिसमें उन्होंने बताया कि गुरिल्ला लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे गुरिल्ला सदस्यों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूर्व में देश की सीमाओं पर से होने वाले घुसपैठ की जानकारी गुरिल्ले सरकार तक पहुंचाते थे। सरकार की ओर से कई बार गुरिल्लों की मांगों पर शासनदेश जारी किए गए है। लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 16 सालों में केंद्र और राज्य सरकार ने गुरिल्लों के लिए अनेक योजनाएं बनाई उनका क्रियान्वयन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को चेताने के लिए 22 जून को अल्मोड़ा में विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद राज्य के 11 जनपदों में रथ यात्रा का आयोजन होगा। इसमें जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और सभा का आयोजन कर अपनी बातों को रखा जाएगा।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौना, जगदीश सिंह सुयाल आदि मौजूद रहे।