अल्मोड़ा: परचून की दुकान में अवैध रूप से बेची जा रही थी शराब, 01 व्यक्ति गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दन्या पुलिस द्वारा दिनांक- 22.07.2023 को गौली, दन्या में चेकिंग के दौरान परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बेचने पर दुकान से 02 पेटियों में अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त सुन्दर चन्द्र जोशी पुत्र किशनानन्द निवासी ग्राम रोवाल, गौली, दन्या, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह
2-होमगार्ड ललित प्रकाश
3-पीआरडी भूपाल सिंह
4-चालक देवेन्द्र सिंह राणा