अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के गणित विभाग सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के क्रियान्वयन के संबंध में कार्यकम आयोजित किया जाएगा।
27 जुलाई को होगा कार्यकम
27 जुलाई को ओरिएंटेड इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस संबंध में विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती ने बताया कि कार्यक्रम में परिसर में प्रवेश ले रहे बीएससी के प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के संबंध में बताया जाएगा।