अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हवालबाग में एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली।
पेड़ से लटका मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्युनराकोट निवासी दरबान सिंह (62) बीते बुधवार शाम घर से गायब थे। परिजन पूरी रात उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटे। दूसरे दिन परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय नेगी का कहना है कि मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।