अल्मोड़ा: जंगली सुअरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, फसलों को कर रहें तबाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

सुअरों के आतंक से किसान परेशान

मिली जानकारी के अनुसार यहां सूअरों का झुंड रविवार को खेतों में घुस गया और धान, बाजरा, मडुवा आदि फसलों को रौंद दिया। क्षेत्र में इन दिनों धान, बाजरा, भट्ट, गहत, सोयाबीन, मडुवा आदि फसलें बोई गई हैं। सुअर पलक झपकते ही फसलों को रौंद कर नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों की खेती बर्बाद हो रहीं हैं। इससे किसानों की आर्थिकी पर बुरा असर पड़ रहा है।