अल्मोड़ा: 13 अगस्त को होगा सावन मेले का आयोजन, महिलाओं की होंगी यह प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला कल्याण संस्था की एक बैठक सावन मेले को लेकर संस्था के कार्यालय में हुई।

सावन मेले का आयोजन

जिसमें निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त रविवार को सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन नंदा देवी में 2:00 बजे से होगा। जिसमें भाग लेने वाली महिलाएं की टीमें होंगी। जिसमें 5 महिलाऐं एक टीम से भाग ले सकती हैं। टीम की पांच महिलाएं उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित परिधान में आएंगी। साथ में उन्हें मेहंदी लगाकर लानी है और सेली सजाकर लाना है। साथ ही कुमाऊंनी गीत पर डांस भी करना होगा। अकेले भी महिला प्रतिभाग कर सकती है

महिलाओं के लिए होंगे गेम

प्रत्येक महिला को इंडिविजुअल नंबर दिए जाएंगे। जिस टीम की अधिक महिलाएं जीतेगी उस टीम को फर्स्ट सेकंड थर्ड पारितोषिक दिया जाएगा। यह पारितोषिक नगद दिया जाएगा । टीम की अन्य महिलाओं में से दो महिला व्यंजन प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं । दोनों प्रतियोगिताओं के नंबर जोड़ कर जिस टीम को सबसे अधिक नंबर मिलेंगे वह जीती हुई मानी जाएगी। मेले में महिलाओं के लिये गेम भी रखे जाएंगे। मीटिंग की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई व संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित

बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, सरला बिष्ट, शांति शाह, ममता चौहान, सुनैना मेहरा, अंजू अग्रवाल, अनीता रावत, अनुराधा अग्रवाल,आशा कर्नाटक, इंदिरा लोहानी, दीपा जोशी, रीता जोशी, अदिति अग्रवाल पांडे, रेखा चौहान आदि उपस्थित रहे।