अल्मोड़ा: पुलिस बाजार में भटक रही थी मूक बधिर महिला, महिला थाना पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में दिनांक 28.07.2023 को एनटीडी क्षेत्र में एक महिला जो काफी देर से अकेले इधर-उधर भटक रही थी, संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो महिला बोलने और सुनने में असमर्थ प्रतीत हुई‌। महिला के बैग में उसका आधार कार्ड मिला, जिस पर महिला का निवास स्थान फलसीमा अंकित था।

महिला को परिजनों के सुपुर्द‌ किया

जिस पर सुरक्षा के दृष्टिगत महिला को महिला थाने लाया गया और फलसीमा के ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर महिला के बारे जानकारी जुटायी गई तो ज्ञात हुआ कि महिला अपने घर से नाराज होकर आई है, तत्पश्चात मूक बधिर महिला को महिला थाना पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से सकुशल घर पहुंचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया और साथ ही महिला की नाराजगी के संबंध में परिजनों की भी काउंसलिंग की गई।

पुलिस का जताया आभार

महिला के परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए, महिला पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

महिला थाना पुलिस टीम रहीं शामिल

  1. ए0एस0आई0 नीमा मेर
  2. म0 कानि0 नीतू
  3. म0 कानि0 द्रोपती