अल्मोड़ा: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने और स्वच्छता अभियान के बारे में बीयरशीवा स्कूल के छात्र – छात्राओं को पालिका सफाई निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 13/6/2023 को बीयरशीवा स्कूल में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने व स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह और उनके साथियों द्वारा विद्यार्थियों को दी गई।

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा संचालित किया गया कार्यक्रम

आज स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने को लेकर बीयरशीवा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थीयों को जानकारी व जागरुकता को लेकर उनके मध्य नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया। जिसमें पालिका के ब्रान्ड एम्बेसेडर अंतरराष्ट्रीय जज बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस गिरीश चन्द्र मल्होत्रा व स्वच्छता निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी ने बहुत ही आसान व सरल रुप में आपसी संवाद प्रश्न मंच के रुप में शंकाओं का सहज वर्गीकरण भी किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग मानव ही नहीं हर जीव जन्तु के लिए किस प्रकार भयानक व खतरनाक हो चुका है। तथा इससे क्यों और कैसे शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ पर भी बुरा प्रभाव होता है। क्योंकि यह 500 वर्षों तक भी बारिक रुप में विद्यमान रहता है और इसे सभी किसी ना किसी रुप में अपने शरीर में लेते ही हैं और आने वाली पीढ़ियां भी इससे अछूती नहीं होगी। एन०जी०टी० के नियमों के अंतर्गत पूर्णतया प्रतिबन्धित है। सीधे प्रत्यक्ष रुप में विकृत भी है।

संवादों के प्रश्नों के उत्तर देने पर विद्यार्थियों को किया पुरुस्कृत

संवाद- प्रश्नों के सटीक उत्तर देने वाले विद्यार्थी निमेश जोशी कक्षा 9 को डिक्शनरी व कु० भूमिका काण्डपाल कक्षा 9 तथा मौहम्मद कैफ कक्षा 9 को नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया गया। यह रोचक, प्रेरणादायक जागरुकता कार्यक्रम प्रधानाचार्या नीमा थापा की अध्यक्षता व रक्षिता विल्सन के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।

जैविक व अजैविक कूड़े के निस्तारण की दी गई जानकारी

बीयरशीवा स्कूल में छात्र छात्राओं को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने व जैविक व अजैविक कूड़े के निस्तारण की जानकारी दी गयी। साथ ही स्वच्छता सप्ताह दिनाँक 12/6/2023 से 18/6/2023 के बारे में जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

संचालन पीजीटी रक्षिता साह द्वारा किया गया। इस अवसर नगर पालिका से पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेश, प्रेम पुष्कर एवं पीजीटी देवेश भट्ट, पीजीटी बलवन्त सिंह, पीजीटी आनन्द सिंह बोरा, पीजीटी प्रदीप कुमार जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष देवेन्द्र नगरकोटी व कक्षा 1 से कक्षा 12वीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।