अल्मोड़ा: मैणी ग्राम पंचायत द्वारा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा: भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जारी है। मंगलवार को हवालबाग विकासखंड के मैणी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हवालबाग हरीश कनवाल का जन्म दिवस मनाया गया।

मौजूद रहे कार्यकर्ता

यहां पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, महेश नयाल, गणेश चम्याल, हरीश रावत, मोहन चौहान, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, नवीन बिष्ट, हेम भंडारी, जसवंत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।