अल्मोड़ा: अदालत ने स्मैक मामले में अभियुक्त की जमानत याचिका की स्वीकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने स्मैक मामले में अभियुक्त की जमानत याचिका स्वीकार की।

जानें पूरा मामला

थाना पुलिस सोमेश्वर ने एक व्यक्ति फिरोज को सोमेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत में प्रथम सूचना रिपोर्ट 14/2023 में 74 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त फिरोज की तरफ से अधिवक्ता विनोद फुलारा व मोहन सिंह देवली ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला जी के न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
अभियुक्त के अधिवक्ता विनोद फुलारा व मोहन सिंह देवली ने तर्क संगत बहस की।

कोर्ट का आदेश

इस सुनवाई के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा द्वारा अभियुक फिरोज को जमानत पर दो प्रतिभूतियां चालीस हजार कीमत की प्रतिभू पर जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया गया।