अल्मोड़ा: ललित सतवाल को युवा कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष किया गया नियुक्त, कार्यकताओं ने जताया हर्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने अपनी संगठनात्मक रणनीति में बदलाव करते हुए पूर्व छात्र संघ महासचिव और युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर रहे ललित सिंह सतवाल के संगठनात्मक अनुभवों को देखते हुए उन्हें युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अनुभवों और युवा कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए दी गई जिम्मेदारी

प्रदेश सह प्रभारी अभव्या चौहान के लेटर पैड पर जारी नियुक्ति पत्र में ललित सतवाल को उनके अनुभवों और युवा कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के सभी कार्यक्रमों के संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रभावी रहेगी।

संगठन के बाकी पदाधिकारी अपने पूर्व पद पर बने रहेंगे

संगठन के बाकी पदाधिकारी अपने पूर्व के पदों पर बने रहेंगे। सभी जिला विधानसभा और ब्लॉक पदाधिकारियों में समन्वय बना कर संगठन को गतिमान रखने की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी ललित सतवाल को दी गई है।

ललित सिंह सतवाल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने कांग्रेस कार्यकताओं ने किया हर्ष व्यक्त

ललित सिंह सतवाल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजेंद्र बाराकोटी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला कांग्रेस महासचिव त्रिलोचन जोशी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, सुनील कर्नाटक, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा,प्रीति बिष्ट,जया जोशी , दीपा शाह ,शरद शाह, रोहित रौतेला, पवन मेहरा, पंकज कार्की ,देवेंद्र बिष्ट, डिंपल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, नितिन रावत, अमित बिष्ट, दीप डांगी, कार्तिक शाह, सहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मयंक बिष्ट, अनुज शाह, मदन डांगी, धीरज गैलाकोटी, संजीव कर्मयाल, उमेश गुरुरानी आदि ने शुभकामनाएं और हर्ष जताया।