अल्मोड़ा: स्पेशल ड्राईव स्वच्छता अभियान के तहत किया गया मैराथन का आयोजन, सुंदर बोरा ने मारी बाजी

अल्मोड़ा में स्पेशल ड्राईव स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार को अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सुंदर बोरा ने बाजी मारी।

स्पेशल ड्राईव स्वच्छता अभियान के तहत मैराथन का किया गया आयोजन

मैराथन दौड़ का आयोजन होली-डे-होम से शिखर तिराहे तक आयोजित किया गया। दौड़ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा व यातायात प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन में सुन्दर सिंह ने पहला तो वहीं दूसरा स्थान सागर सिंह बिष्ट ने किया हासिल

मैराथन दौड़ में सुंदर सिंह बोरा ने प्रथम, सागर सिंह बिष्ट ने द्वितीय और रोहित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सचिव ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए 18 जून को श्रमदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मौजूद रहे

इस मौके पर पैराल लीगल वॉलियंटर कविता जोशी, एसआई सुमित पांडे, अधिवक्ता मनोज बृजवाल, पैनल अधिवक्ता ईमरोज खान, सुनीता पांडे, नीता नेगी, भावना तिवारी, दीपा आर्या आदि मौजूद रहे।