अल्मोड़ा: इन समस्याओं से गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में लोगों ने नगर पंचायत के दिगौत वार्ड में सड़कों की खस्ता हालत, कूड़ेदान न बांटे जाने, स्ट्रीट लाइट न लगने और क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर न डाले जाने से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रर्दशन किया और जमकर नारेबाजी की।

कहीं यह बात

इस मौके पर लोगों ने कहा कि बरसात का मौसम निकलने को है परंतु दिगौत व बुधोड़ी बाखली में चूना अथवा ब्लीचिंग पाउडर नही डाला गया है जिससे कई लोग रास्तों में गिर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से झाड़ियों का कटान भी नही किया जा रहा है। जबकि स्ट्रीट लाइट न होने से भी लोग परेशान हैं।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में हरीश जोशी ,चंदन नेगी, सुरेश हतेली, नवीन जोशी, दीप चंद्र बुधोड़ी, बिशन सिंह बिष्ट, लक्ष्मी कांत भटट, ईश्वरी दत्त कांडपाल, जगदीश रावत, मोहन सिंह, उर्बादत्त बडगली, नीरज बुधोड़ी व जगदीश तिवारी आदि शामिल रहे।

किया जाएगा समस्याओं का निदान

वहीं इस संबंध में ईओ विजय कनवासी ने बताया कि दिगौत में शनिवार से ब्लीचिंग पाउडर का झिड़काव शुरू करने के साथ ही अन्य समस्याओं का निदान किया जाएगा।