अल्मोड़ा: आज से दूसरी सिटी बस का संचालन शुरू, जानें जगहों के रूट के साथ क्या रहेगा किराया

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी एवं जिलाधिकारी विनीत तोमर अल्मोड़ा द्वारा आम नागरिकों की सुविधा हेतु नगर में शटल सेवा (सिटी बस) का शुभारम्भ किया गया। आज सुबह 11:00 बजे गांधी पार्क के पास चौघानपाटा अल्मोड़ा से दूसरी सिटी बस का संचालन शुरू हो गया है।

डीएम और पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

इस संबंध में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा बताया गया कि पालिका द्वारा एक सिटी बस पूर्व में नवीन कलैक्ट्रेट हेतु चलायी गयी है, तथा आम जनता की परेशानियों को देखते हुए नगर के वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर पुनः पालिका की ओर से एक सिटी बस का संचालन और किया गया है। जो जी०जी०आई०सी० तिराहे से प्रारम्भ होकर बेस अस्पताल होते हुए करबला से माल रोड होते हुए पुनः जी०जी०आई०सी० तिराहे तक प्रतिदिन चलेगी।

यह रहेगा सिटी बस का रूट

सिटी बस का संचालन लिंक रोड से बेस हॉस्पिटल होते हुए करबला से माल रोड अल्मोड़ा तक किया जाएगा। जिससे आमजनमानस को नगर के लिंक रोड(नियर टैक्सी स्टैंड) से बेस हॉस्पिटल से करबला होते हुए माल रोड आने में सुविधा रहेगी। सिटी बस का किराया आम जनता को ध्यान में रखते हुए रखा जाएगा। नगर प्रशासन से सिटी बस की मांग कई समय से आमजनमानस द्वारा की जा रही थी।

सिटी बस का रूट तथा किराया निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है।

1- जी०जी०आई०सी० तिराहे से थपलिया पार्किंग तक 2- जी०जी०आई०सी० तिराहे से जलाल बैण्ड तक

रू० 10/- रू0 15/-

3- जी०जी०आई०सी० तिराहे से विधि संकाय तक

रू० 20/-

4- जी०जी०आई०सी० तिराहे से जय श्री कालेज तक रू०

20/-

5- जी०जी०आई०सी० तिराहे से बेस अस्पताल तक रू०

25/-

6- बेस अस्पताल से रामलीला ग्राउण्ड खत्याड़ी तक रू0

10/-

7- बेस अस्पताल से करबला तिराहा तक 8- बेस अस्पताल से रघुनाथ सिटी मॉल तक

रू0 15/-

रू0 15/-

8- बेस अस्पताल से डिग्री कॉलेज गेट तक, 10- बेस अस्पताल से डी०एफ०ओ० कार्यालय तक रू० 20/-

रू० 20/-

9-बेस अपताल से जी०जी०आई०सी० तिराहा तक रू० 25/-

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर पालिका सभासद, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, सौरभ वर्मा, हेम चन्द्र तिवारी, दीपक वर्मा, गिरीश चन्द्र मल्होत्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, बसन्त बल्लम पाण्डे, मनोज कर्नाटक, कमल कुमार पाठक, हर्ष अग्रवाल, रमेश जोशी, हिमांशु काण्डपाल, रूप सिंह, विजय पवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।