अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला अस्पताल को आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान उत्कृष्टता सम्मान मिला है
जिला अस्पताल के नाम यह उपलब्धि
यह उत्कृष्ट सम्मान अस्पताल को मरीजों का बेहतर इलाज करने के साथ योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत अस्पताल को तीन करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। इस उपलब्धि को देखते हुए अस्पताल को इस सम्मान के लिए प्रदेश भर के अस्पतालों की टॉप 10 सूची में शामिल किया गया है। साथ ही बताया गया कि योजना के तहत जिला अस्पताल ने बीते एक साल में तीन हजार से अधिक मरीजों की निशुल्क जांच, ऑपरेशन कर उन्हें निशुल्क दवा देकर राहत पहुंचाई। इस सम्मान से अस्पताल में खुशी का माहौल है।