अल्मोड़ा: कुमाऊं के अंतिम राजा चंद शासक राजा आनंद सिंह देव की मनाई गई 137वीं जयंती, किया याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कुमाऊं के अंतिम राजा चंद शासक राजा आनंद सिंह देव की 137वीं जयंती जगदंबा दरबार ड्योड़ीपोखर में मनाई गई।

प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इस मौके पर राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने कहा कि राजा आनंद सिंह समाज सेवी, सर्वधर्म प्रेमी, मां जगदंबा के उपासक थे। वह 1921- 23 तक कुमाऊं के एमएलसी रहे। उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट (सेना) की स्थापना की। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए भी काम किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए उस दौर में पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया था। 25 मार्च 1938 में वह पंचतत्व में विलीन हो गए।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नरेंद्र चंद्र सिंह, हरीश पंत, दिनेश पंत, चंद्रेश पंत, आदित्य पंत, हेमा पंत, विजया पंत, ज्योत्सना पंत, कल्पलता पंत आदि मौजूद रहीं।