अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले पाटी थाने में तैनात होमगार्ड रोहित परवाल लापता हो गये थे। जो सकुशल मिल गये है।
लापता जवान सकुशल मिले
मिली जानकारी के अनुसार पाटी के थानाध्यक्ष देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि परेवा, रीठासाहिब निवासी रोहित परवाल बीते सोमवार से गायब थे। जिनकी काफी खोजबीन की गई। जवान की खोजबीन में सिविल पुलिस के अलावा एसओजी टीम जुटी थी। बताया कि पाटी से लेकर हल्द्वानी-अल्मोड़ा की सीमा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें जवान की लोकेशन शहर फाटक के आसपास दिखी। वहीं गुरुवार शाम जवान को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।