अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 26.11.2023 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही
1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।
2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
5- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
- क्यूआरटी टीम लगातार गश्त पर है।