अल्मोड़ा: शाम 4:00 बजे से 10:00 बजे तक शिखर तिराहे से साईं बाबा मंदिर तक दो पहिया वाहनों के लिए खुलेगा मार्ग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 21 सितंबर 2023 को जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में शिखर तिराहे से साइ बाबा मंदिर तक मार्ग को खोलने के लिए एक शिष्ट मंडल एसएसपी अल्मोड़ा से मिला। जिसमें एन टी डी वार्ड के सभासद सौरव वर्मा ,बालेश्वर वार्ड के सभासद जगमोहन बिष्ट,त्रिपुरा सुंदरी वार्ड के सभासद विजय पांडे उपस्थित रहे।

एसएसपी से मिला शिष्टमंडल, कहीं यह बात

जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा शिखर तिराहे से साईं बाबा मंदिर तक मार्ग को दो पहिया वाहन के लिए साय 4:00 बजे से 10:00 बजे तक बंद किए जाने की बात कही गई थी । जनता की समस्या को देखते हुए और शिष्ट मंडल की बातों को समझते हुए एसएसपी द्वारा कहा गया कि उक्त मार्ग दो पहिया वाहन के लिए खुला रहेगा।

यह लोग रहें उपस्थित

शिष्ट मंडल में भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष राजा खान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा , युवम वोहरा आदि लोग उपस्थित रहे।