अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 2 अक्टूबर को सम्पूर्ण विश्व को शान्ति एवं अहिंसा का सन्देश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के रूप में धुमधाम से मनाया गया।
धूमधाम से मनाई गई जयंती
जिस पर आज चौघानपाटा में गांधी की मूर्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,व कार्यकर्ताओं ने फुल , मालाएं अप्रित कर गांधी कि जयंती धूमधाम से मनाई। साथ ही गांधी जी अमर रहे नारे लगाए गये और ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान गीत गाकर मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
यह लोग रहें मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष बिना नयाल, मिडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद, नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री सभासद सौरभ बर्मा,अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कोपरेटिव बैंक डायरेक्टर विनित बिष्ट, दर्शन रावत, चन्द्रा जोशी, युवा मोर्चा नगर दीक्षांत पवार, रावत आदि उपस्थित रहे।