अल्मोड़ा: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हुई बैठक, कहा- जब तक नहीं होता लंबित मांगों का भुगतान जारी रहेगी हड़ताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 05/10/2023 को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक नन्दादेवी मंदिर में सम्पन्न हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में अल्मोड़ा जिला के विभिन्न गोदामों के प्रतिनिधी एवं विक्रेता उपस्थित हुई। बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि जब तक शासन द्वारा आज तक के सभी लम्बित बिलों का भुगतान नहीं किया जाता तथा मानदेय स्वीकृती हेतु समिति का गठन नहीं किया जाता है हड़ताल जारी रहेगी।

कहीं यह बात

सभी विक्रेताओं व प्रतिनिधियों द्वारा रोष व्यक्त किया गया कि बार बार अनुरोध के पश्चात भी शासन / सरकार द्वारा विक्रेताओं के लाभांश के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार एंव शासन के लिए भी दुर्भाग्य है कि वह विक्रेताओं के बिलों का भुगतान करने में अपने को असमर्थ कर रहे है। शासन से मांग की गयी कि वह विक्रेताओं को रिचार्ज में होने वाले व्यय स्वीकृत करें। इसके अलावा सर्वसम्मती से सुरेश सोना को जिला समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।ार) को अल्मोग जिले के सभी राजकीय साधाय गोदामों में वहाँ के विक्रेता सम्मिलित होकर दिन के 12:00 बजे अपने भागों के समर्थन में धरना देंगे तथा समाचार पत्तों में प्रकाशित करवा के जिला संगठन को उसकी सूचना देंग

यह लोग रहें उपस्थित

इस बैठक में सुरेश सांगा, प्रमोद पांडे पान सिंह सांगा, सुरेश चंद्र भट्ट, प्रकाश भाव किशन राम आनंद सिंह, किशनलाल, सुंदर भोजक, खड़क सिंह नयाल, इंदर डसीला नंदन सिंह बिस्सा, प्रकाश फरनाल भूपाल सिंह बिस्सा, गोविंद सिंह करनाल, भूपाल सिंह बिस्सा, गोविंद सिंह फपिल पंकज कपिल हेमचंद्र पाठक, चंदन सिंह, जगत सिंह, हेमचंद्र पाठक, चंदन मेहरा प्रताप सिंह क्रि, राजेंद्र सिंह बिस्सा, प्रकाश चंद्र, जीवन सिंह वलय सिंह नेगी, कैलाश प्रसाद, गोपाल सिंह बिस्सा, महेंद्र सिंह, लीला साह, विपिन चंद्र तिवारी, बलकट सिंह मेहता, अभय साह, दिनेश जोगी, विशन सिंह, मदन सिंह मेहरा, संदीप चंदा, हीरा सिंह चंदन भंडारी, विशन सिंह और दिनेश गोयल उपस्थित रहे।