अल्मोड़ा: 7 व 8 नवम्बर को होंगी न्याय पंचायत स्तर की खेल महाकुम्भ की प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम को लेकर भैंसियाछाना ब्लॉक में हुई बैठक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज भैंसियाछाना के BRC भवन धौलछीना में खेल महाकुम्भ की तैयारी को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतला की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई।

यह लोग रहें उपस्थित

जिसमें खण्ड विकास अधिकारी हेम काण्डपाल, बी.ओ. PRD सोनू कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संजीव शुक्ला, BRC हरीश ढैला, सभी संकुलों के संकुल प्रभारी, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापक व सभी विद्यालयों के खेल शिक्षक तथा ब्लॉक खेल समन्वयक उपस्थित रहें।

बैठक में किया गया यह तय कार्यक्रम

इस बैठक में तय किया गया कि आगामी 7 व 8 नवम्बर को सभी चारों न्याय पंचायतों (पाण्डे तोली, पल्यू, लिंगुणता ,सल्ला भाटकोट) की न्याय पँचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। न्याय पंचायत स्तर पर अन्डर 14 व अन्डर 17 की प्रतियोगिता आयोजित होगी जबकि ब्लॉक स्तर पर अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इस अवसर पर न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता हेतु समितियों का भी गठन किया गया। भैंसियाछाना ब्लॉक की ब्लॉक स्तर की खेल महाकुम्भ की प्रतियोगिता 20 से 22 नवम्बर तक रा.इ.का. धौलछीना के क्रीड़ा मैदान में आयोजित की जायेगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में जितेन्द्र मेहरा, उमेद सिंह मनराल, हरेन्द्र बिष्ट, रघुवीर मेहता, गोविन्द जोशी, चारू तिवारी, राजलक्ष्मी रावत, यादव, रमेश मेहरा, गणेश भण्डारी, सोमवती, Lady पाटनी, मोहित Flash, मनमोहन सिंह महरा, नीरज मटेला, हरि मेहता, प्रफुल्ल पंत, मनीष जोशी, प्रीती पंत, मिश्रा आदि उपस्थित रहे।