अल्मोड़ा: प्रदेश में अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को तोड़ने के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश आह्वान पर पूरे प्रदेश में अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को जबरन तोड़ने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गांधीपार्क, चौघानपाटा मे धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सभी व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने प्रतिभाग किया।

व्यापारियों ने रखे अपने अपने विचार

धरना प्रदर्शन में अधिवक्ता महेश चंद्र प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुडडू’, कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, डीसीबी निदेशक विनीत बिष्ट, भूपेंद्र कनवाल, विनय किरौला, दीप सिंह डांगी, सुरेंद्र मेहता आदि ने अपने विचार रखे और इस आंदोलन को किस तरीके से आगे बढ़ाया जाए उसके हर पहलू पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा किया गया।

उपस्थित रहे

धरना प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनीता रावत, राजेंद्र प्रसाद, प्रतियेष पांडे, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपक कुमार, किशन लाल, अभय साह, आनंद कनवाल, सभासद सौरव वर्मा, सभासद अमित साह मोनू, अशोक गोस्वामी, पूरन चंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, आशीष वर्मा, मनोज बिष्ट, जीवन लाल आर्या, कैलाश चंद्र तिवारी, नवीन सिंह बिष्ट, हरीश कनवाल, भुवन जोशी, ललित लटवाल, देवी दत्त जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, भावना पांडे, पूर्व सभासद हेम चन्द्र तिवारी, व्योम धनिक, राहुल वोहरा, बलवंत सिंह, कला आर्या, राहुल अधिकारी, ऋतिक राज, कामेश कुमार, तारा चंद्र जोशी, गजेंद्र कनवाल, भूपेंद्र सिंह कनवाल, लता तिवारी, तारा भंडारी, दीपा शाह, ममता बिष्ट, आशा थापा, विजय लक्ष्मी, सुशीला गुरुंग,जिलाध्यक्ष उक्रांद दिनेश जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी, संगीता बिष्ट, सुनील वाल्मीकि, पूरन रौतेला, प्रकाश बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे ।