अल्मोड़ा: आगामी 06 व 07 सितंबर को श्री लक्ष्मी भंडार द्वारा आयोजित होगा जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम, होंगी यह विभिन्न प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भंडार द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है।

आगामी 06 और 07 सितंबर को होंगे कार्यक्रम

जिसमें संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 और 7 सितंबर को श्री लक्ष्मी भंडार के क्लब के प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

जिसमें इस बार 6 सितंबर को बाल राधा कृष्ण की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वही क्लब में बनी झांकियां भी लोगों को आकर्षित करने का कार्य करेंगे। झांकियां में विशेष रूप से कारागार पूतना प्रसंग आदि की प्रस्तुति झांकियां के माध्यम से की जाएगी। वही 7 तारीख के सांय 7:00 बजे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव में चार चांद लगाने का कार्य करेंगे। संस्था के सभी सदस्य इस कार्य हेतु दिन-रात लगे हुए हैं और कई प्रस्तुतियां संस्था के बाल कलाकारों द्वारा भी दी जाएगी।

कलाकारों को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृत्तीय आने वाले कलाकारों को आकर्षक पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इस विषय पर संस्था के सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद कहा कि समाचार पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक इस संदेश को पहुंचने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब अपनी संस्कृति को संभालने का कार्य बरसों वर्ष से करते आ रहा है और आगामी वर्षों में भी यह कार्य संस्था द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी होने करने की अपील की है।