अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा के दुगालखोला में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया। जिसका विधिवत समापन हो गया है।
विजेताओं को किया पुरस्कृत
इस दौरान महोत्सव में हुईं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर झांकी निकालने और नृत्य प्रस्तुत करने पर स्वाति जोशी, निधि नैनवाल, दक्षिता बिनोला, कृतिका लोहनी, गरिमा जोशी, विशाखा चम्याल, आस्था कांडपाल, प्रतीक नेगी, दिया बिष्ट, हिमांशु गुरुरानी, सीमा भट्ट, नयन भट्ट, नीतिका नेगी, योगिता गुणवंत और भजन गायक टीम की दीपा जोशी, बिमला गुरुरानी को पुरस्कृत किया।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, एडवोकेट महेश चंद्र, रीता दुर्गापाल, संदीप गुरुरानी, सौम्या जोशी, चंद्रमणि भट्ट, भगवान दुर्गापाल, दयाकृष्ण कांडपाल आदि लोग मौजूद रहे।