अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों व रेस्टोरेण्टों में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने वालो पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद एसओजी/एएनटीएफ टीम द्वारा दिनांक- 09.09.2023 को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान के दौरान चितई रोड आईटीआई के पास वाहन संख्या-यू0के0-01 डी- 0881 स्कूटी के चालक जिशान अनवर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए स्कूटी से 48 पव्वे देशी गुलाब शराब व 10 पव्वे अंग्रेजी मैकडावल शराब बरामद कर अभियुक्त जिशान अनवर, उम्र- 47 वर्ष पुत्र मो0 अहसन, निवासी एन0टी0डी0, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ में बताई यह बात
वहीं पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1-प्रभारी एसओजी उ0नि0 सुनील सिंह धानिक
2-प्रभारी एएनटीएफ उ0नि0 सौरभ कुमार भारती
3-कानि0 मो0 यामीन, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा
4-कानि0 भूपेन्द्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा