अल्मोड़ा: गुरिल्लों की मांगों पर कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी, पदयात्रा निकालते हुए आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने गुरिल्लों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है।

मांगे पूरी न होने पर गुरिल्लों ने जताई नाराजगी

इस संबंध में उन्होंने कहा कि 09 अगस्त को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरिल्लों को 15 से 20 दिन के भीतर सीएम की अध्यक्षता में बैठक कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी एक माह के बाद भी बैठक नहीं बुलाई गई है। जिससे गुरिल्लों में नाराजगी है।

दी आंदोलन की चेतावनी

साथ ही कहा कि यदि शासन ने जल्द बैठक बुलाकर गुरिल्लों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदेश भर में पदयात्रा निकालते हुए आंदोलन करेंगे।