अल्मोड़ा: 20 सितंबर से 27 सितंबर तक भव्य रूप से आयोजित होगा नंदा देवी मेला, सर्वसम्मति से तय हुई पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मां नन्दा देवी मंदिर एवं‌ नन्दा गीता भवन द्वारा नन्दा देवी मेला 2023 में आयोजित होने वाले सभी कार्य क्रम की रुप रेखा सर्वसम्मति से तय की गई।

नंदा देवी मेलें में इस बार मल्ला महल में होंगे फोटो प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रम

बताया कि मेला 20 सितंबर से शुरू होगा। 27 सितंबर को डोला उठेगा। साथ ही इस बार माता की मूर्ति के लिए फलसीमा से केले के पेड़ों को पुजा पाठ कर नन्दा देवी परिसर में लाया जाएगा। उसके बाद मां नन्दा देवी की मूर्ति तैयार की जायेगी। तब पश्चात फिर मूर्ति की प्राण, प्रतिष्ठा कर मन्दिर में शूशोभीत कर स्थापना की जायेगी। इस बार का मेला कुछ खास होने वाला है। जिसमें माता के श्रद्धालु भारत के हर कोने कोने से आने वाले हैं। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम नन्दा देवी प्रांगण ओर एडम्स फ़ील्ड में होने वाले हैं। साथ ही दुकाने भी दोनो जगहों पर लगाने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा भी कई तरह के अलग-अलग प्रतियोगिता भी आयोजित होने वाले हैं। व्यापार मंडल ने भी इस बार शोभा यात्रा में आयोजित बाजार में साज ,सज्जा व जलपान कि व्यवस्था अपनी तरफ से करवाने की घोषणा की है। साथ ही मेला समिति को अपना पूरा सहयोग देने का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के आह्वान पर फोटो प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रम मल्ला महल में भी करवाने का मेला समिति ने भरोसा दिलाया है। इस बार मेला समिति ने कई कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। इसके अलावा कुछ नये लोगों को भी मेला समिति में शामिल किया गया है

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

जिसमें अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव, मूख्य संयोजक मेला मनोज सनवाल, सरंक्षक- पूर्व सांसद राजा के.सी.सिंह बाबा, उपाध्यक्ष, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक तारा चन्द जोशी, सलाहकार डां.निर्मल जोशी, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, आनन्द सिंह बगडवाल, कोषाध्यक्ष हरीश, मन्दिर आंतरिक व्यवस्था मेला-अनूप साह, नरेंद्र वर्मा ‘मुन्ना’, एल.के.पन्त, ललित मोहन साह, सह संयोजक मेला सभासद अर्जून बिष्ट, संजय साह ‘रिक्खू’, राजकुमार बिष्ट, दिनेश मठपाल, मीडिया प्रभारी मेला अमरनाथ सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी सांस्कृतिक सह संयोजक जगत तिवारी, सांस्कृतिक सह संयोजक परितोष जोशी, उदय किरौला, सभासद अमित साह ‘मोनू’, महेंद्र बिष्ट, कुलदीप मेर, वैभव पांडे , मूर्ति निर्माण व शोभा यात्रा संयोजक रवि गोयल, सी.पी.वर्मा, देवेन्द्र जोशी, शैलेन्द्र वर्मा, रक्षित साह, रवि कन्नौजीया, व्यवस्थापक शोभा यात्रा- मनोज सिंह पवार, मनोज वर्मा ‘कान्छी’, कार्तिक साह, आशुतोष भट्ट, सभासद मनोज जोशी, नमन बिष्ट, गोलू भट्ट, आदित्य बिष्ट, दिशांक वर्मा, विवेक पलनी, सुमित साह, संजय साह ‘गंजू’, वरूण साह आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।