अल्मोड़ा: विश्वकर्मा जयंती पर पूजे गए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, पुलिस ने विधि-विधान के साथ की शस्त्रों, औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना

आज विश्वकर्मा जयंती है। जिस पर आज दिनांक- 17.09.2023 को नि‍र्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी थाना/चौकी, पुलिस लाईन, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

इसके बाद शस्त्रागारों/वर्कशाँप में शस्त्रों व औजारों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयी।

मानव की सुख- सुविधाएं‌ के लिए अनेकों यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का विश्वकर्मा ने किया निर्माण

भगवान विश्वकर्मा ने मानव को सुख- सुविधाएं‌ प्रदान करने के लिए अनेकों यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का निर्माण किया, इनके द्वारा मानव समाज भौतिक चरमोत्कर्ष को प्राप्त करता रहा है। प्राचीन शास्त्रों में वैमानकीय विद्या, नवविद्या, यंत्र निर्माण विद्या आदि का भगवान विश्वकर्मा ने उपदेश दिया है।