अल्मोड़ा: एक नई शुरुआत: D’shadow की ओर से 29 अक्तूबर को डांस कंपटीशन का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में D’shadow परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को एक डांस कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल D’shadow वर्ष 2015 से नृत्य ,कला, संगीत, संस्कृति, खेल व सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में कार्यरत है।

यहां आयोजित होगा कार्यक्रम

बताया गया है कि इसका फाइनल 09 नवंबर, गुरुवार, 2023 को रघुनाथ सिटी मॉल की छत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही ऑडिशन से छटे प्रतिभागियों को इंटरनेशनल आर्टिस्ट द्वारा 3 दिन की वर्कशॉप कराई जायेगी। जिसमे डांस के बेसिक और कोरियोग्राफी के गुर सिखाए जाएंगे। जिसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही दिनांक 9 नवंबर 2023 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत व फाइनल तक पहुंचे प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

इन लोगों का मिला सहयोग

यह कार्यक्रम शहर के सम्मानित व्यक्तियों की सहायता से किया जा रहा है। जिसमें, प्रमोद रावत (अभिहित आधिकारी खाद्य विभाग), राजेश बिष्ट (होटल शिखर), बी. एस. मनकोटी (प्रदेश अध्यक्ष केमेस्ट्र एसोसिएशन), मनोज सिंह पवार (दीवान्स स्वीट्स ), रवि शंकर बर्थवाल (जी.एम. रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा ), परितोष जोशी (ब्रांच मैनेजर, मैक्स लाईफ इंश्योरेंस), नरेंद्र सिंह पवार (मंडल प्रबंधक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अल्मोड़ा मंडल), मनमोहन चौधरी (मार्गदर्शक ), डॉ. जीवन मपवाल (आई सर्जन), डॉ. संतोष बिष्ट (हिमालयन डेंटल ), डॉ. शिवांगी जीना (शिवांगी रिडिएंस क्लिनिक), तनुज दिशा पांडे (बेस हॉस्पिटल ), हरीश चंद्र त्रिपाठी (ओक बैरल रेस्टोरेंट), मदन रावत (रॉयल होटल, रेस्टोरेंट, स्वीट्स लोधिया), अरविंद चंद्र जोशी, रवि मेस्सी कश्यप (जज व मेंटर ), सुमित साह (सुमित Dj), राजेंद्र तिवारी (नगरपालिका सभासद), कन्नू तिवारी (जय लक्ष्मी टैंट हाउस) जैसे शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल है।

यह लोग शामिल

इसके अलावा डी शैडो परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के सदस्य अजय, प्रदीप, वैभव, नीरज, प्रमोद, शुभम, महेश, तनुज, दिशा, भास्कर, रुचिका, हर्षित, काव्या, अनिता, पायल, मेघा, अविनाश, कमलेश, मयंक, अतुल, शंकर, दीप, रोहित, प्रशांत, विजय, ललित, सुमित, नितिन, रोहित, बबलू, कल्पना, पद्मा, भारती, तनुप्रिया, गिरीश, महेंद्र आदि लोग शामिल हैं।

जनमानस का सहयोग

जिस पर सभी शहर के सम्मानित व्यक्तियों से निवेदन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चो को प्रतिभाग कराए व उनकी प्रतिभा को निखारने के अवसर को सफल बनाने में सहयोग करे।