अल्मोड़ा: बारिश के बाद दो सड़कें अब भी बंद, दो हजार की आबादी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

जिलें में बारिश से दो सड़कें अब भी बंद है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद जिले में सौधार-पनुवाद्योखन, सुनाड़ी-मल्ला बिनौला सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप है। इससे आठ से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा है। इससे क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। वहीं इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का कार्य जारी है।