अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नर्स के 1400 पदों पर नियुक्ति के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
नियुक्ति होने से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
इससे एलिंग वेलफेयर नर्सिंग फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया है और खुशी व्यक्त करते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाई। इस संबंध में बेरोजगार नर्सिंग संघ के प्रदेश सचिव गोविंद रावत ने कहा कि लंबे समय से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब इन पर नियुक्ति होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
यह लोग रहें उपस्थित
इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव कुमार, गीता सावंत, रीता कर्मयाल, रजनीश, मीना तिवारी, कमल नैनवाल, संजय रावत, नाजरा खातून, शुभांकर लोबियाल आदि लोग उपस्थित रहे।