अल्मोड़ा: ऐतिहासिक शीतला पुष्कर मैदान में 16 साल बाद रामलीला मंचन का आयोजन, बेटियां निभा रही प्रमुख पात्रों का किरदार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र के ऐतिहासिक शीतला पुष्कर मैदान में रामलीला का मंचन हो रहा है। रामलीला का शुभारंभ स्थानीय विधायक मदन बिष्ट ने किया।

रामलीला मंचन का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यहां 16 साल बाद रामलीला आ आयोजन शुरू किया गया है। वर्ष 2007 में किन्हीं कारणों से रामलीला मंचन की परंपरा बंद हो गई थी। इसे क्षेत्र के लोगों ने फिर से शुरू किया है। साथ ही यहां की रामलीला में बेटियां प्रमुख पात्रों का अभिनय कर रही हैं। जिसमें नैना साह राम, हर्षिता पांडे लक्ष्मण और आकांक्षा सीता के पात्र की भूमिका में हैं।