अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी, इस दिन होंगे साक्षात्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से विज्ञप्ति जारी की गई है।

होंगे साक्षात्कार

जानकारी के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए यह विज्ञप्ति निकाली गई है। जिसमें प्रोफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के 40 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि 28 अक्तूबर को नियुक्ति के लिए साक्षात्कार होंगे।