अल्मोड़ा: एचएनबी स्टेडियम में अब खिलाड़ियों को मिलेगी यह सुविधा, रात में भी कर सकेंगे खेल का अभ्यास, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अब खिलाड़ी रात में भी अभ्यास कर सकेंगे।

खिलाड़ियों को‌ मिलेगी सुविधा

जानकारी के अनुसार इस स्टेडियम में अभ्यास करने वाले वॉलीबाल खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए कोर्ट में करीब डेढ़ लाख रुपये से 14 एलईडी लाइटें स्थापित कर दी गई हैं। जिसमे बाद अब यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि खेल विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से इन लाइटों की स्थापना की है।