अल्मोड़ा: अब महिलाएं चलाएंगी रिक्शा, महिला सशक्तिकरण के लिए होगा मील का पत्थर साबित, एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में बीते कल रविवार, 22 दिसंबर 2024 को जिला प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा नगर में पिंक रिक्शा का शुभारंभ किया गया।

महिलाओं द्वारा संचालित होंगे यह रिक्शा

जो महिलाओ द्वारा संचालित किए जाएंगे। इनकी चालक भी महिलाएं ही होंगी। जिस पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने उम्मीद कि है कि जिला प्रशासन नगर क्षेत्र में संचालित ई रिक्शा के संचालन का दायरा बढ़ाएगा। साथ ही जहां तक संभव हो नगर के अधिकतम क्षेत्र को इससे आच्छादित किया जायगा‌।

धारानौला रोड पर भी संचालित हो यह रिक्शा

साथ ही अधिवक्ता कवींद्र पन्त ने कहा है कि नगर में संचालित हो रहे व होने जा रहे ई रिक्शा के रूट इस तरह तय किए जाने चाहिए कि जिससे नगर क्षेत्र के अधिकतर क्षेत्रों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। उनका कहना है कि अपर माल रोड में लक्ष्मेश्वर तक और लोवर माल रोड व धारानौला रोड पर भी रिक्शा संचालित किए जाने चाहिए।