अल्मोड़ा: आरटीई के तहत प्रवेश लेने के लिए अब मिलेगी इतने महीने की छूट, शासनादेश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के गरीब अभिभावकों और बच्चों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

छात्र-छात्राओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने के लिए अब छूट तीन महीने की मिलेगी। इस संबंध में सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। दरअसल लंबे समय से लोग कक्षा एक में प्रवेश दिलाने के लिए उम्र सीमा में संशोधन करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक जुलाई से पूर्व बच्चे की आयु छह वर्ष से अधिक होनी चाहिए। पूर्व में एक अप्रैल से पूर्व छह वर्ष से अधिक होनी चाहिए थी। उम्र सीमा में संशोधन होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।