अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) अल्मोड़ा की आज सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई।
पहचान पत्र की वैधता 31 मार्च तक करने के सम्बन्ध में की चर्चा
जिसमें बैठक की अध्यक्षता संगठन की अनुशासन समिति की अध्यक्ष कंचना तिवारी द्वारा की गई। बैठक में सदस्यों ने पहचान पत्र की वैधता 31 मार्च माह तक करने के सम्बन्ध में चर्चा की। साथ ही सदस्यों ने संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाने एवं “नए सदस्य जोड़ने पर चर्चा की। बैठक में कहा गया कि संगठन के पहचान पत्र के दुरुपयोग करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी एवं स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
कसारदेवी क्षेत्र में देवदार वृक्ष चिन्हीकरण की कार्यवाही को बताया गलत
इसके अलावा बैठक में जागेश्वर में सड़क निर्माण हेतु देवदार कटान हेतु वृक्ष चिन्हीकरण पर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया। साथ ही कसारदेवी क्षेत्र में भी देवदार वृक्ष चिन्हीकरण की कार्यवाही को गलत बताया। वहीं सरकारी गैस्ट हाउस एवं अन्य विश्राम गृहों में पत्रकारों को निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों से बात करने के लिए चर्चा हुई। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर चिंता व्यक्त की एवं बात रखी कि पुलिस प्रशासन से सत्यापन की कार्यवाही बढ़ाने को लेकर बात की जाएगी।
बैठक में रहें उपस्थित
बैठक में अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, अनुशासन समिति अध्यक्ष कंचना तिवारी, महासचिव देवेन्द्र बिष्ट, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल गुरुरानी, मोहित कोषाध्यक्ष मोहित अधिकारी, मनोज सिंह पवार, हरीश त्रिपाठी, विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।