आज पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की एक बैठक का आयोजन नंदा देवी मंदिर परिसर में हुआ। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें कुछ मुख्य बिंदु निम्न हैं।
विक्रेता द्वारा ऑनलाइन कार्य किया जाता है तो संगठन में उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी
ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाए। यदि बार बार कहने के पश्चात भी विक्रेता द्वारा ऑनलाइन कार्य किया जाता है तो संगठन में उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी और उसके खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही विभागीय जांच करवाई जाएगी।
26 जुलाई 2022 मंगलवार को एक अतिआवश्यकीय बैठक नंदा देवी परिसर में आयोजित
दिनांक 26 जुलाई 2022 मंगलवार को एक अतिआवश्यकीय बैठक नंदा देवी परिसर में आयोजित की जा रही है जिसमें सभी विक्रेताओं का पहुंचना आवश्यक है व जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सभी गोदामों के अध्यक्ष 26 जुलाई के पूर्व अपने अपने गोदामों की बैठक करवा लें और उसकी जानकारी जिला कार्यकारिणी को प्रेषित करें।
2 अगस्त 2022 को अल्मोड़ा जिले के सभी दुकानदार सामूहिक इस्तीफा देंगे
आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अगस्त 2022 को केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जो संसद घेराव दिल्ली में किया जा रहा है उसके समर्थन में 2 अगस्त 2022 को अल्मोड़ा जिले के सभी दुकानदार सामूहिक इस्तीफा देंगे।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, मनोज वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, संजय साह जिलाध्यक्ष, केशर सिंह महामंत्री अभय शाह, प्रदेश संयोजक भूपाल सिंह परिहार, आनंद कनवाल, नारायण सिंह, देवेंद्र चौहान, प्रमोद पवार, बिशन बिष्ट, गोविन्द सिंह, सुंदर भोजक, धरम सिंह, पंकज कपिल आदि उपस्थित थे।