Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएम धामी के जन्मदिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों से पूछी कुशलक्षेम

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के सुअवसर पर हवालबाग मण्डल के अध्यक्ष संजय बिष्ट के नेतृत्व में सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा फल एवं जूस वितरण किया गया। मरीजों का हाल चाल जाना तथा मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन एवं उत्तराखंड की जनता के सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई।

उपस्थित रहे

इस अवसर मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री मनीष बिष्ट,मण्डल उपाध्यक्ष कुंदन कुमार बिष्ट,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित कनवाल ,लोकेश कालाकोटी,आनन्द भोज ,महेंद्र रावत,मनोज कनवाल अशोक बिष्ट,अरुण कनवाल,रोहित बिष्ट ,लोकेश ,चन्द्रशेखर, सागर गंगोला समेत सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Exit mobile version