अल्मोड़ा: सहायक खाद्यान्न निरीक्षक द्वारा विक्रेताओं को परेशान करने पर उसी गोदाम में होगा धरना प्रदर्शन, कार्यशैली एवम संपति की जांच की भी उठेगी मांग

आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की  बैठक  मनोज वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शासन द्वारा जारी नए – नए  आदेशों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा उसे विक्रेताओं का उत्पीड़न  बताया।

शासन द्वारा जारी इस तरह के आदेश का पालन नहीं किया जायेगा

सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी इस तरह के आदेश का पालन नहीं किया जायेगा  । एक ओर तो शासन द्वारा पांच माह का अग्रिम खाद्यन्न वितरित करवा दिया गया तथा दूसरी ओर बायोमेट्रिक एवं आफ लाइन किये गये खाद्यन का वितरण का विवरण मांगा जा रहा है । जो किसी तरह संभव नहीं है । सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया गया कि वह विभाग की इस तरह की सूचना उपलब्ध न करवाएं इसकी लिखित सूचना जिलापूर्ति कार्यलय को प्रेषित कर दी गई है ।

खाद्यान्न निरीक्षक द्वारा किसी भी विक्रेता को परेशान किया गया तो उस गोदाम में होगा धरना प्रदर्शन

समिति द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया की
प्रदेश के कुछ खाद्यन निरीक्षकों द्वारा टेलीफोन कर विक्रेताओं को डरा धमका कर सूची उपलब्ध कराने को बाध्य किया जा रहा है । जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा । यदि किसी भी सहायक खाद्यान्न निरीक्षक द्वारा किसी भी विक्रेता को परेशान किया गया तो उस गोदाम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । तथा उनकी कार्यशैली एवम संपति की जांच की मांग की जाएगी । इस विषय में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी ।

शासन द्वारा विक्रेताओं की उपेक्षा के कारण वह परेशान है

समिति ने कहा कि सभी पर्वतीय क्षेत्र के  विक्रेताओं द्वारा अपना कार्य ईमानदारी व निष्ठापूर्वक किया जा रहा है तथा आगे को भी करते रहेंगे । लेकिन शासन द्वारा विक्रेताओं की उपेक्षा के कारण वह परेशान है । निर्णय लिया गया कि जब तक हमारी जायज मांगों पर शासन  उचित निर्णय नहीं लेता बायोमेट्रिक कार्य नहीं किया जाएगा ।

शासन से मांग की गई कि खाद्य सचिव अपने तुगलकों आदेश को तुरंत वापस ले

शासन से मांग की गई कि खाद्य सचिव अपने तुगलकों आदेश को तुरंत वापस ले यदि शासन इन आदेशों को वापस नहीं लेता और हमारी ईमानदारी पर विश्वास नहीं है तो सभी विक्रेता अपना त्यागपत्र दे देंगे । शासन अपना खाद्यान्न स्वयं बंटवाने की व्यवस्था कर ले । अल्मोड़ा प्रवास के दौरान खाद्य मंत्री ने हमारी परेशानी को समझा तथा आश्वासन दिया है वह इस संबध में निर्देशित कर चुकी है उन्होंने कहा कि वह विभाग को पुनः निर्देशित करने की कृपा करें ।

बैठक में मौजूद रहे

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह, प्रदेश संयोजक अभय साह, केशर सिंह, दिनेश गोयल, भुपाल परिहार, देवेंद्र चौहान, नारायण सिंह, विपिन तिवारी आदि उपस्थित रहे ।