अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 30-01-2026 को माय भारत अल्मोड़ा के द्वारा जिला युवा अधिकारी आशीष पॉल द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर में अल्मोड़ा स्टेडियम में बालक व बालिका दौड़ का आयोजन किया गया।
दौड़ का आयोजन
जिसमें 1500 मीटर बालिका दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान मीनाक्षी बिष्ट द्वितीय स्थान लता और तीसरा स्थान चंद्रा कला जोशी रही। वहीं बालक 1600 मी वर्ग में प्रथम नितेश सिंह जीना द्वितीय सूरज अधिकार तृतीय आलोक रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह महरा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में हरीश कनवाल व विनोद राठौर रहे। निर्णायक की भूमिका में सागर सिंह बिष्ट रहें। सभी जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही लोगों को मतदान जागरूकता के लिये शपथ दिलाई गई।
रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम का आयोजन माय भारत अल्मोड़ा के वॉलिंटियर आरुषि बिष्ट, लिपाक्षी बिष्ट, संदीप सिंह नयाल आदि लोग उपस्थित रहे।