अल्मोड़ा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के 137 वे स्थापना दिवस जिला कांंग्रेस कार्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन

अल्मोड़ा में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के 137 वे स्थापना दिवस पर जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कांंग्रेस पार्टी का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान-

इस गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि कांंग्रेस पार्टी का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। देश की आजादी में भी कांंग्रेस का अहम योगदान रहा।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी जब भी देश की सत्ता में आई तो देश के विकास के लिए कांंग्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब तक देश को सात प्रधानमंत्री दे चुकी है।इनमें साल 1947 से 1964 जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के पद पर रहे।साल 1964 से 1966 तक लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री पद पर रहे।इंदिरा गांधी साल 1966 से 1977 प्रधानमंत्री पद पर रहीं।इनके बाद साल 1984 से 1989 तक राजीव गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहे।पीवी नरसिम्हा राव साल 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे और आखिर में मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

कांंग्रेस सभी जाति, धर्मों, जातियों एवं सम्प्रदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है-

बैठक को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांंग्रेस सभी जाति, धर्मों, जातियों एवं सम्प्रदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है एवं कांंग्रेस ही देश का विकास कर सकती है।उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि आज वास्तव में देश के विकास के लिए कांंग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है।

लगातार कांंग्रेस संगठन से जुड़ रही है जनता-

जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि आज जनता कांंग्रेस से जुड़ना चाह रही है तथा लगातार कांंग्रेस संगठन से जुड़ रही है।उन्होंने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि अब सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता धरातल पर उतरकर घर घर जाकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से आकर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके।

इस अवसर पर यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, मनोज कुमार जोशी,पारितोष जोशी, गीता सैनी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, हर्ष कनवाल,पंकज काण्डपाल, संजय दुर्गापाल, नारायण दत्त पाण्डे,महेश चन्द्र आर्या, जैबुलनिशा अन्सारी,अरविंद रौतेला, मन्जू काण्डपाल, हेम किरन जोशी,गोपा नयाल, गीता मेहरा, रोहन कुमार आर्या,अख्तर हुसैन, नीमा बिनवाल, रवीन्द्र नाथ गोस्वामी, प्रताप सत्याल सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।