अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर लंबित समस्याओं के निराकरण ना होने पर अल्मोड़ा भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम में करेगा प्रतिभाग

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर महानिदेशालय स्तर पर लंबित समस्याओं के निराकरण ना होने एवम नकारात्मक रुख रखने के चलते प्रांतीय निर्देश के क्रम में जनपद अल्मोड़ा भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी।

लंबित मांगे

1. आई.पी.एच.एस. मानक में संशोधन कर चिकित्सालयों की आवश्यकता तथा वृहद्धकार्य दायित्यों के दृष्टिगत सभी चिकित्सा ईकाइयों में फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि एवं इमरजैंसी ड्यूटी हेतु फार्मासिस्ट एवम पदों के सृजन हेतु समिति की संख्या के उपरांत भी चार माह के व्यतीत होने पर भी शासन को प्रस्ताव नही भेजा गया है।

2. फार्मासिस्ट संवर्ग के कार्मिकों के पदनाम परिवर्तन की न्यायचित मांग का औचित्यपूर्ण प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है।

3. पद रिक्त होने के बावजूद विगत 9 माह से उपनिदेशक फार्मेसी, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी व चीफ फार्मासिस्ट के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही लंबित हैं।

4. संगठन द्वारा बार- बार अनुरोध किये जाने के बाद फार्म संवर्ग के कार्मिकों को शा० संख्या 103 दिनांक 15 फरवरी 2017 के अनुसार राजकीय सेवा में 2 वर्ष पूर्ण होने पर फंक्शनल  वेतनमान तदोपरांत शासनादेश संख्या 11 दिनांक 17 फरवरी 2017 के अनुसार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर प्रथम ए०सी० पी० अनुमन्य किये जाने हेतु सभी जनपदों के आहरण वितरण अधिकारियों को सामान्य आदेश आज तक जारी नहीं किया गया है, इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।