अल्मोड़ा: विनय किरौला की पहल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा ने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को लेवल 2 अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने के लिये लिखा पत्र

अल्मोड़ा जैसे ऐतिहासिक शहर की लचर स्वास्थ्य सुविधाएं किसी से छुपी नहीं है बेस चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज होने पर भी गर्भवती महिलाओं को लेवल 2 अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य शहरों में जाना होता है।विगत कुछ समय से लगातार धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक व अल्मोड़ा बारामंडल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला द्वारा लगातार शासन प्रशासन से यह मांग की जा रही है कि गर्भवती महिलाओं के लेवल 2 के तहत होने वाले कलर अल्ट्रासाउंड के लिये अल्मोड़ा के सरकारी अस्पतालों में ही व्यवस्था की जाए इस हेतु उन्होंने कई बार जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन-

विनय किरौला ने बताया कि कलर अल्ट्रासाउंड ना होने के कारण मजबूरन गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी जाना होता है जिससे उन्हें शारीरिक रूप से परेशानी तो होती ही है साथ ही आर्थिक रूप से उनकी जेब पर भी मार पड़ती है इसलिए विगत कुछ दिनों पूर्व भी उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से इस बाबत बात की थी तो उन्होंने इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए कहा जिस पर कार्यवाही करते हुए कुछ दिन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर लेवल 2 अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है उपलब्ध ना होने पर तुरंत संबंधित विभाग को डिमांड देने के लिये कहा है जिससे शीघ्र ही लेवल 2 अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हो पायेतथा गर्भवती महिलाओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अन्यत्र ना जाना पड़े।

विनय किरौला का जताया आभार-

इस अभूतपूर्व पहल पर अल्मोड़ा शहर के संभ्रांत नागरिकों समेत महिलाओं व अनेक समाजसेवी संगठनों ने विनय किरौला का आभार जताया है और कहा है कि अल्मोड़ा के अस्पतालों पर निर्भर लाखों जनता के लिए यह एक वरदान साबित होगा आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा अल्मोड़ा शहर के स्वास्थ सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया और बहुत जल्दी ही जिला चिकित्सालय में यह मशीन उपलब्ध हो जाएगी।

यह लोग रहें शामिल-

आभार व्यक्त करने वालों में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे.सी.दुर्गापाल,डॉ रमेश पांडे राजन,दीवान कनवाल,मनोहर सिंह नेगी,जगदीश चौहान,पंकज पंत,मयंक पंत,इत्यादि लोग शामिल रहे।