अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन का आयोजन किया गया।
इन कलाकारों ने निभाया यह किरदार
जिसके नवम दिवस में कुम्भकरण-रावण संवाद, कुम्भकरण वध, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद, मेघनाथ वध, अहिरावण द्वारा राम- लक्ष्मण द्वारा पाताल लोक ले जाना, मकरध्वज- हनुमान संवाद, अहिरावण वध की प्रस्तुति दी गई। रावण हरि विनोद साह, कुम्भकरण परितोष जोशी ने जोरदार संवाद करके दर्शकों के बीच समा बांध दिया। राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, मेघनाथ अभिनव मेहरा, हनुमान लोकेश तिवारी, अंगद नमन पालनी, सुग्रीव दक्ष साह, अहिरावण राजू शर्मा, मकरध्वज तुषार जोशी, विभीषण संदेश नेगी, मंदोदरी और माँ काली मीनाक्षी हरबोला, सुलोचना प्रेरणा जोशी, कुम्भकरण दरबार नर्तकी सुनील तिवारी, राक्षस सेना मारूत साह, सुमित, हर्षित, हिमांशु द्वारा किया गया।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिँह मेर, मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, शिवराज बनौला, मनोज कुमार पाठक, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, शशि मोहन पांडे, राजेश पालनी, दिनेश जोशी, जगदीश भंडारी, गोपाल भंडारी, दीपक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, गीता मेहरा, धनंजय साह, संतोष मिश्रा, गोपाल भंडारी, चन्दन बहुगुणा, जगत भट्ट, युवम वोहरा, अमित उप्रेती, सारांश मंगोली, मोहन भंडारी, भरत नेगी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित रहें।