अल्मोड़ा: सीएम धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्रॉस कंट्री दौड़ का किया आयोजन, विजेताओं को दिया गया पुरुस्कार

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवा हृदय सम्राट हर दिल अजीज, उत्तराखंड को ऊंचाइयों में पहुंचाने वाले सभी के प्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ में पहले स्थान पर रहे गुरलाल

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में जाकर में भर्ती रोगियों को फल वितरण कर मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया। जिसमें 25 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार गुरलाल, द्वितीय पुरस्कार मनोज जोशी, तृतीय पुरस्कार मनोज रावत क्रमशः 5100,2100, 1100 ,नगद पुरस्कार दिया गया।

मौजूद रहे

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पिथौरागढ़ सह प्रभारी पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, प्रदेश कार्य कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी , बीना नयाल , जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह प्रभारी जगत तिवारी , नगर महामंत्री मनोज जोशी व सभासद, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, तारा जीना, चम्पा पांडे, महिलामोर्चा जिला महामंत्री रेखा आर्य, दीप्ति पवार,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,नमो ऐप के कृष्ण बहादुर सिंह, अजय वर्मा, ललित मेहता,आनन्द कनवाल, दीक्षांत पवार, घनश्याम जोशी, महेश बिष्ट, सौरभ वर्मा, कृष्णा सिंह ,प्रकाश बिष्ट, चंदन बहुगुणा, कन्हैया बिष्ट, पारस कान्डपाल, कनक पंत, आशीष गुरुरानी, जगदीश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।